चित्रकूट। प्रदेश के हाथरस जिले की एक दुष्कर्म पीड़िता की मौत होने पर जिले में भी आक्रोश है। समाजवादी पार्र्र्टी के महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी और आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो गई है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की दुष्कर्म से पीड़ित बिटिया का दिल्ली में इलाज के दौरान मौत होने की घटना को लेकर सपा की महिला सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। पटेल तिराहे में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। घटना को लेकर प्रदेश सरकार की निंदा किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद , गीतादेवी, अफसाना, मायादेवी, सोना कोटार्य, लक्ष्मी, फूलमती, मीरा व रमा जायसवाल आदि मौजूद रहेीं। इसके अलावा प्रदेश के हाथरस जिले में युवती के साथ गैंगरेप कर निर्मम हत्या के मामले में शहर के शंकर बाजार में महिलाओं ने कैंडिल मार्च निकाल कर दोषियों को फांसी की मांग की है। इस मौके पर आशीष रघुवंशी आदि मौजूद दर्जनों महिलाए, युवा मौजूद रहे।