फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी ने महोबा को दी शिकस्त

Sat, 26 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को झांसी व महोबा के बीच मुकाबला हुआ। अंतिम ओवर में झांसी के बल्लेबाजों ने चौका लगाकर पांच विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन





मुख्यालय के स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप के अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को महोबा टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की।



फरीद खां के शानदार अर्धशतक की मदद से टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 158 रन बनाए। महोबा के रोहित ने धुआंधार 25 रनों का योगदान किया।



लक्ष्य का पीछा करने उतरे झांसी के बल्लेबाजों ने अच्छी श्ुारूआत कर मैच में पकड़ बना ली। महोबा की टीम ने दो ओवर मेें तीन विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया।



आखिरकार अंतिम ओवर में झांसी ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। झांसी की ओर से पुष्पेंद्र ने 43 व सिराज ने 47 रनों का योगदान दिया। रविवार को झांसी का मुकाबला रायबरेली से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैच के दौरान फराज खान, अक्षय राहुल, इरफाल हुसैन व राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें