फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षित बनेगा स्टेशन का प्रवेश द्वार

Sat, 26 Dec 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन के लुक को आकर्षित बनाने के लिए दोनों गेट को चौड़ा कराने की बात कही।
विज्ञापन



गेट से टिकट खिड़की के बीच बने वर्षों पुराने मंदिर समेत हैंडपंप को भी दूसरे स्थान पर स्थापित कराने को कहा। इस विषय पर बाद में उन्होंने कहा कि अभी योजना बनी नहीं है, जल्द योजना बनाई जाएगी।


उन्होंने साफ- सफाई और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखने के निर्देश दिए। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरूण कुमार सक्सेना ने शनिवार को स्टेशन का निरीक्षण किया।   
विज्ञापन



उन्होंने आसपास गंदगी व बदबू होने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। टिकट खिड़की व आरक्षण खिड़की के पास सुरक्षाकर्मियों की मौजदूगी रखने के निर्देश दिए।



प्लेटफार्म पर अन्ना जानवरों के घुसने पर कहा कि इस स्थिति पर नियंत्रण जरूरी है। यात्रियों को इससे बड़ी परेशानी होती है। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी व मानिकपुर जंक्शन को आधुनिक बनाने की प्रक्रिया चल रही है।



खासकर धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन का बाहरी लुक अधिक आकर्षित बनाया जाएगा। गेट चौड़ीकरण करने के लिए परिसर में बने मंदिर व हैंडपंप को अन्यत्र स्थापित कराने की बात कही। इस मौके पर रेल अधिकारी यूके सिंह, आई डब्लू शिवसिंह, बाबूलाल सिंह व स्टेशन मास्टर आरएम पांडेय आदि मौजूद रहे।



महाप्रंधक ने तीर्थ क्षेत्र के स्टेशन पर रेल परामर्शदात्री समिति की बैठक भी ली। जिसमें सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने स्टेशनों पर संचालित कैंटिनों में ओवर रेट रोकने की बात कही।


समिति के सदस्य और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने महाप्रबंधक से उदयपुर- खजुराहो इंटरसिटी को तीर्थ क्षेत्र होते हुए मानिकपुर जंक्शन तक करने और कानपुर इंटरसिटी को लखनऊ तक बढ़ाए जाने के साथ ही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के ठहराव का समय बढाने की मांग की।


इसके अलावा तीर्थ क्षेत्र से लगे भरतकूप, शिवरामपुर, में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की भी बात कही गई। उधर, मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार महाप्रबंधक ने जंक्शन का भी निरीक्षण किया।


इस दौरान यात्रियों ने स्टेशन के नलों में गंदा पानी आने की बात कही। जिस पर उन्होंने कहा कि शुद्ध पानी की व्यवस्था के लिए चार नलकूप यहां  लगवाए जाएंगे।


उन्होंने आईडब्लू को टंकियों की नियमित सफाई करवाने और स्टेशन के बाहर बने हनुमान मंदिर में नई टाइल्स लगवाने की भी बात कही। महाप्रबंधक ने खाने की कैंटिनों का भी निरीक्षण किया।


इसके अलावा स्टेशन पर महिला आरपीएफ स्टाफ नहीं होने और अवैध वेंडरों की शिकायत पर उन्होंने कहा कि स्टेशन पर के सभी प्लेटफार्मों पर चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए और सभी ट्रेनों में नियमित स्टाफ चलवाने के साथ ही आरपीएफ महिला स्टाफ के लिए मौके से ही आरपीएफ कमांडेड से बात की।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने शाम को साढे छह बजे के बाद इलाहाबाद के लिए कोई ट्रेन ने होने के कारण महानगरी और जनता एक्सप्रेस को इलाहाबाद तक बढाने की मांग की। लोगों ने आधा दर्जन से ज्यादा सीधी निकलने वाली ट्रेनों का मानिकपुर में ठहराव की मांग भी की। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक जवाहर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें