चित्रकूट। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बिहारा गांव के शारदा प्रसाद द्विवेदी पुत्र दादूलाल के घर में गुरुवार की रात को घुसे चोराें ने जेवर और नगदी पार कर दी। शुक्रवार की सुबह जागने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात चोरो ने घर से 75 हजार नकद, सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग चार लाख की चोरी कर ले गए। सवेरे जब देखा तो होश उड गए। पीड़ित ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
इसी प्रकार सोनेपुर गांव में ठेकेदार श्रवण कुमार सिंह पुत्र छेदीलाल के घर के सामने से चोरों ने बाइक पार कर दी। शुक्रवार को बाइक मालिक ने कई स्थानों पर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली में चोर के खिलाफ तहरीर दी है। एक माह के अंदर आठ स्थानों पर चोरी हो चुकी है लेकिन कोई चोर नहीं पकड़ा गया है।