फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सराफा दुकानदार ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार निवासी सराफ ने रविवार की देर शाम घर में फंदा लगा लिया। परिजनों ने घर के ही कुछ सदस्यों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। बताया कि उन पर कर्ज भी बहुत हो गया था। इसी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान थे।
विज्ञापन

चकरेही चौराहा निवासी राजाराम सोनी ने बताया कि छोटे भाई हरिश्चंद्र सोनी (23) की बल्दाऊ गंज में काका ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनकी शादी भी तय हो गई थी। आरोप लगाया कि जिस घर में शादी तय हुई थी, उस परिवार के दो महिला सदस्य अक्सर उसकी दुकान आकर जेवर बिना रुपये दिए ले जाते थे। इससे हरिश्चंद्र पर लगभग दस लाख से अधिक का कर्ज हो गया था।
इस कारण वह परेशान रहता था। रविवार की शाम लगभग पांच बजे दुकान से घर आया और अपने कमरे में चला गया। लगभग सात बजे के बाद खाना के लिए उसे बुलाया तो दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखा तो भाई छत के कुंडी में मफलर से फंदा में लटक रहा था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर फंदा से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डाॅक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

बताया कि भाई की 11 मई को कस्बा मऊ बरात जानी थी। मां चंदा देवी, भाई बृजभूषण सोनी, राजाराम, संजय के बाद हरिश्चंद्र चौथे नंबर का था। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने आरोप तो लगाए हैं, लेकिन अभी तक लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तीन साल पूर्व हरिशचंद्र के भाई की दुकान से लौटते समय लूट के इरादे से दो बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके साथ हरिशचंद्र भी था जो स्थानीय एक शिक्षक सुशाील सिंह की तत्परता से बच गया था। इसके बाद उसकी मां चंदा देवी ने डीएम व एसपी कार्यालय के चक्कर लगाए तब शासन से हरिशचंद्र को सुरक्षा के लिए रिवाल्वर का लाइसेंस मिला था। रविवार को वह रिवाल्वर अपने घर में ही रख कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें