चित्रकूट। जेई मेंस की परीक्षा में जिले के होनहार सोमचंद्र पांडेय ने 98.97 प्रतिशत अंक पाकर नाम रोशन किया है। इसके पूर्व इस छात्र ने 2018 की सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में 95.2 अंक पाकर जिला टॉप किया था।
शहर के कसहाई रोड निवासी पेशे से प्राइवेट शिक्षक राजेश कुमार पांडेय व उनकी पत्नी उमा पांडेय ने बताया कि उनका बड़ा बेटा सोमचंद्र दक्षणा फाउंडेशन बैंगलौर से इंटर की पढ़ाई कर रहा है। जेईमेंस की परीक्षा में भी उसने 98.97 प्रतिशत अंक पाकर नाम रोशन किया है।