फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मोबाइल से मैसेज भेज जेसीबी चालक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना अंतर्गत चंद्रामारा गांव में जेसीबी चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों में चर्चा है कि फंदे पर लटकने से पहले चालक ने अपने मोबाइल से फोटो व मैसेज किसी को भेजा था। वहीं परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

चंद्रमारा गांव के अंकित विश्वकर्मा ने बताया कि उसका छोटा भाई शिवाकांत (22) एक जेसीबी में चालक था। कभी कभार खेती के काम में हाथ बंटाता था। शनिवार की रात को वह घर आया खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। वह किसी परेशानी में दिख रहा था लेकिन किसी से इसकी चर्चा नहीं की। रात को उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह मां बेलवती उसके कमरे में जगाने पहुंंचीं तो उसे फंदे से लटकता देखा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा। शिवाकांत के कुछ दोस्तों व पड़ोसियों ने बताया कि फंदा लगाने के पूर्व उसने एक परिजन को मोबाइल पर अपनी फोटो व मैसेज भेजा था कि वह खुदकुशी कर रहा है। परिजनों ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। पुलिस जांच के लिए मोबाइल थाने लेकर आई है। इस मामले में थानाध्यक्ष रामसिंह ने बताया कि गांव के कुुछ युवकों ने यह बात कर रहे थे। जब उन्होंने शिवाकांत के मोबाइल में देखा तो ऐसा कुछ नहीं मिला। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें