फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः एक दशक में सबसे ठंडा रहा 27 जनवरी का दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बुधवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही 26 जनवरी के बाद का दिन पिछले दस सालों में सबसे ठंडा रहा। घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान जहां 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। बुधवार को दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन कोहरे व सर्द हवाओं से लोग परेशान रहे। वहीं किसान इस मौसम को फसलों के हिसाब से फायदेमंद बता रहे हैं। कोहरे के चलते प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सीएम त्रिपाठी ने बताया कि जनवरी माह में तो हर साल सर्दी पड़ती है, लेकिन 26 जनवरी के बाद इस साल पहली बार न्यूनतम तापमान चार डिग्री पहुंचा है। दस सालों में यह रिकार्ड टूटा है। बुधवार का दिन इस साल का भी सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें