फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाभार्थियों को मिली आवास की चाभी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के प्रदेश के तीन लाख 42 हजार 322 लाभार्थियों को 2409 करोड़ रुपये की धनराशि आनलाइन हस्तांतरित की। इसमें नगर पालिका परिषद चित्रकूट के 10 लाभार्थियों को तीसरी किस्त स्थानांतरित होने के बाद आवास की चाभी दी गई। आवास की तीसरी किस्त मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जिले के शहरी आवास के 253 लाभार्थियों के खातों में कुल 12 लाख 65 हजार रुपये आनलाइन हस्तांतरित किए। एनआईसी चित्रकूट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, डीएम शेषमणि पांडेय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नरेंद्र गुप्ता व भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने नगर पालिका परिषद कर्वी के 10 लाभार्थियों को तृतीय किस्त स्थानांतरित होने के बाद आवास की चाभी का वितरण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजबहादुर, डूडा विभाग के सिविल इंजीनियर प्रतीक डोंगरे व जिला मिशन मैनेजर संतोष कुमार पटेल मौजूद रहे।
उधर, राजापुर नगर पंचायत के सभागार में लाभार्थियों को टीवी के माध्यम से सीएम द्वारा योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मनोज द्विवेदी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दीपिका शुक्ला ने बताया कि राजापुर शहरी क्षेत्र में असहायों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभ दिया जा चुका है। बचे हुए पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। हर लाभार्थी के खाते में 50 हजार रुपये की किस्त भेजी गई है। कार्यक्रम में लाभार्थियों के अलावा सभासद शंकरदयाल जायसवाल, संतोष गर्ग, राकेश नामदेव व सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें