फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसा पानी, सड़कें गलियां भी डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झमाझम बारिश से बुधवार को मौसम खुशनुमा रहा। मौसम में ठंडक बनी रही। गांवों सहित शहर की गलियों में पानी भर गया। कई इलाकों में लोगों के घरों में जलभराव हो गया। पहाड़ी क्षेत्र के परसौंजा में बिजली गिरने से एक किसान झुलस गया। कई कच्चे घर भी गिर गए।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बिजली के चमकने व बादल के गर्जने के साथ तेज बारिश शहर सहित जिले के मऊ, मानिकपुर, भरतकूप, राजापुर क्षेत्र मेें होती रही। दोपहर को कुछ मौसम साफ हुआ। इसके बाद शाम को चार बजे से जमकर बारिश हुई। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। जिससे घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जिससे शहर की प्रमुख सड़काें सहित मोहल्ले में पानी भर गया। वही गांवों में घरों के सामने पानी भर गया। जिससे निकलना मुश्किल हो गया।जिले की सीमा सटे मप्र के नया गांव थाना अंतर्गत प्रमोद वन स्थल के पास मुकेश गोस्वामी की दुकान गिर गई।
इनसेट
तीर्थ स्थल पालेश्वर नाथ के पास जल भराव
पहाड़ी। कस्बा में स्थित तीर्थ स्थल पालेश्वरनाथ मंदिर में परिसर को जाने वाली गली में पानी भर जाने से आवगमन बंद रहा। इसी तरह से प्राचीन तीर्थ स्थल नांदी को जाने वाली गली में पानी भर जाने से समस्याओं का सामना करना पड़ा। चकौंध गांव के एक बिजली के खंभे में करंट आने से एक मवेशी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें