फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से भी सपाइयों को चुनाव लड़ाने से पीछे नहीं हटेगी पार्टी

विज्ञापन
सपाइयों के जेल जाने के बाद मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते सपा के पूर्व सांसद श्यामाचरण गु? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
फोटो नंबर- 3
विज्ञापन

जेल से भी सपाइयों को चुनाव लड़ाने से पीछे नहीं हटेगी पार्टी
पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का घोंट रही गर्ला
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। सपाइयों को जेल में डाला गया है। सपा जेल में बंद सपाइयों को चुनाव लड़ाने में भी पीछे नहीं हटेगी। यह बात सपा के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त ने वार्ता के दौरान कही।
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद ने सपा जिलाध्यक्ष समेत एक दर्जन नेताओं पर राजद्रोह की धारा लगाने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया है। जिससे चुनाव न लड़ सकें, लेकिन कार्यकर्ता हर दशा में चुनाव लड़ेगा। चाहे जेल से लड़ना पड़े। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव व डा. निर्भय सिंह पटेल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
जेल में पूर्व सांसद से तीखी नोंकझोंक
चित्रकूट। इसके पूर्व सपा के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ जेल में बंद जिलाध्यक्ष अनुज यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं से मिलने रगौली जेल पहुंचे। जेल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं हो सकी। नाराज पूर्व सांसद ने जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी से कहा कि सपाइयों के साथ पक्षपात व भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा के नेता आते हैं तो उनकी बंदियों से मुलाकात कराई जाती है। लगभग दस मिनट तक तीखी नोकझोंक होती रही। इसके बाद जेल अधीक्षक ने मोबाइल से बंद सपा कार्यकर्ताओं से पूर्व सांसद व अन्य कार्यकर्ताओं की बातचीत कराई। पूर्व सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी जमानत प्रक्रिया न्यायालय के नियमों के अनुसार चल रही है। वह घबड़ाएं नहंीं। उधर जेल अधीक्षक ने बताया कि कोविड-19 के चलते इस समय बंदियों से मुलाकात नहीं कराई जा रही है। (संवाद )
विज्ञापन

चलती बाइक में लगी आग
बरगढ़। थाना अंतर्गत बोझ गांव निवासी राजेंद्र यादव पुत्र दद्दी यादव शुक्रवार को रिश्तेदारी में बरगढ़ कस्बा आया था। जब घर जाने लगा तो रास्ते में बाइक में अचानक आग लग गई। जिससे धूं-धूं कर बाइक जलने लगी। जिसको छोड़कर युवक सड़क किनारे खड़ा हो गया। पूरी बाइक जल गई। (संवाद )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें