चित्रकूट। जिला जज आरपी सिंह, डीएम व एसपी ने जेल का औचक निरीक्षण किया। रोटी बनाने की मशीन खराब पाए जाने पर उसे जल्द सही कराने के निर्देश दिए। साथ ही कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण को भी कहा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के बैरक 21 व 22 के अलावा नए कैदी बैरक व भोजनालय की स्थितियां देखीं। कहा कि भोजन व्यवस्था में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। जेल अधीक्षक से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।