चित्रकूट। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में सोमवार को 140 नये लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। 15 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिले में अब तक कुल 92 पॉजिटिव केस हैं। जिसमें 77 स्वस्थ्य हो चुके हैं। 13 एक्टिव केस हैं।
इसके अलावा जिले में कुल 29 हॉटस्पाट में 24 खत्म किये जा चुके हैं। इस समय पांच हॉटस्पाट हैं। इन स्थानों पर नियमित रूप से सैनिटाइज कराया जा रहा है।