फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: जगत नारायण पांडे अध्यक्ष और मान सिंह बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के परिणाम को लेकर बृहस्पतिवार को कचहरी परिसर के अधिवक्ता भवन में मतगणना की गई। देर शाम तक चली मतगणना में अध्यक्ष अध्यक्ष पद पर जगत नारायण पांडेय व सचिव पद पर मान सिंह विजयी हुए।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगत नारायण पांडेय ने लखन लाल चौधरी को 64 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वह पहले राउंड से अंत तक आगे रहे। सचिव पद के प्रत्याशी मान सिंह ने नवीन चंद्र त्रिपाठी को 20 मतों से हराया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्भय राम ने लक्ष्मण प्रसाद को 67 मतों से हरा कर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर रामप्रकाश मिश्र ने शिवकुमार कुशवाहा को 64 मतों से हराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार मिश्र व कामता प्रसाद रैकवार जीते। अन्य पदों पर निविर्रोध चुने गए।
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर 10 वर्ष से ऊपर अनुराग द्विवेदी, संयुक्त सचिव प्रशासनिक लवलेश कुमार, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी अनुराग सिंह चंदेल, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर प्रवक्ता पद पर शमीम हसन सहित वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।
इस मौके पर एल्डर कमेटी के निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल, योगेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी हेमराज सिंह, राजनारायण पांडेय, सीपी गुप्ता, दमयंती व सीताराम सिंह खंगार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें