सिंचाई विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों
में मौत हो गई। परिजन इसका कारण ठंड लगना बता रही है। जबकि डाक्टर ने कहा
कि हार्टअटैक की संभावना है।
घटना मुख्यालय स्थित सिंचाई विभाग कालोनी
की है। विभाग में चपरासी पद पर कार्यरत नंदू रैकवार (55) पुत्र बाबूलाल
निवासी महोबा कालोनी के अपने कमरे में था। उनकी पत्नी पुष्पादेवी ने बताया
कि सोमवार की सुबह वह शौच क्रिया के लिए बाथरूम गए।
लगभग एक घंटे बाद तक वह
बाहर नहीं आए तो उसके पुत्रों ने मिलकर बाथरूम खुलवाया। नंदू वहां बेहोशी
दशा में पडे़ थे। परिजन उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाए।
जहां
डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का
पंचनामा किया। मृतक की पत्नी ने बताया कि पति की मौत ठंड लगने से हुई है।
उधर, जिला अस्पताल के डा. राहुल वर्मा ने बताया कि उन्हें मृत अवस्था में
लाया गया था। संभावना है कि हार्टअटैक से मौत हुई है।