फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सतना-रीवा तक पहुंची जांच, एसआईटी खंगाल रही कड़ियां

Wed, 23 Sep 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव के पास भाजपा नेता के प्लॉट में हुए विस्फोट की जांच अब मध्य प्रदेश के सतना और रीवा तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

12 सितंबर को हुए धमाके में युवक के चीथड़े उड़ने के मामले में गठित एसआईटी अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर वारदात से जुड़ी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। हालांकि अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
जांच के दौरान पुलिस की टीमें चित्रकूट के साथ बांदा, प्रयागराज, कौशांबी के अलावा सतना और रीवा में भी जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मरने वाला व्यक्ति घटना से पहले किन स्थानों पर गया था और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के पीछे विस्फोटक कहां से आया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

अशोह में हुए धमाके के बाद मौके से झोला, मच्छरदानी और विस्फोटक सामग्री के अवशेष मिले थे। इन्हीं वस्तुओं के आधार पर पुलिस संबंधित दुकानों और अन्य संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। खदानों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक के स्रोत और उसके संभावित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
एसआईटी के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। पुलिस आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी खंगाल रही है। अधिकारियों का मानना है कि मृतक की पहचान होने के बाद जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिल सकती है।
विज्ञापन


वर्जन
एसआईटी की टीमें विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। सतना और रीवा समेत दूसरे स्थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।- अरुण कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें