फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोचक मुकाबले में जीता आजाद क्लब

Sat, 16 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
फक्कड़ बाबा चैलेंज कप में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें आजाद क्लब ने सांई क्लब को चार रन से हराया।
विज्ञापन

संजय स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित फक्कड़ बाबा चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के ईओ लालचंद्र सरोज ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास कराया।

आजाद क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरूआत खराब रही। पहले ओवर में दो विकेेट गिर गए। निर्धारित 20 ओवर के मैच में पूरी टीम 70 रन बनाकर आउट हो गई। विपिन ने सबसे अधिक 17 रन बनाए। गणेश ने चार विकेट लिए। जवाब में  सांई क्लब के बल्लेबाजों की शुरूआती रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच अंतराल में लगातार विकेट गिरने से पूरी टीम 66 रन पर आल आउट हो गई। बलराम ने सबसे अधिक 14 रन बनाए। राजा व अरुण ने तीन तीन विकेट लिए। इस मौके पर पियूष गोयल, सुशील सिंह, सौरभ त्रिपाठी, रविकांत, अक्षय राहुल, सुरेंद्र व भैरों आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें