फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सरकार में यूपी में होगा विकास

Sat, 16 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिवस जिले में धूमधाम से जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय के पटेल तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर बल्देव प्रसाद वर्मा ने कहा कि सपा सरकार ने यूपी में माफियाराज कायम किया है।

शासन के दम पर सपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीती है। बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने केंद्र और प्रदेश की मौजूदा सरकारों को जन विरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओं से प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ बसपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह पटेल ने कहा कि सपा सरकार जन आकांक्षाओं पर पूरी तरह विफल रही है। अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से निरंकुश है। उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

चित्रकूट विधानसभा के प्रत्याशी जगदीश प्रसाद गौतम ने बसपा शासनकाल में संचालित की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। चित्रकूटधाम बांदा के कोआर्डिनेटर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। इसके साथ ही बसपाइयों ने केक काटकर मुखिया की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, चित्रकूट विधानसभा के प्रत्याशी जगदीश प्रसाद गौतम, दरबारीलाल वर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, शालिगराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महासचिव हीरालाल वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मूलचंद्र कुशवाहा, बीबीएफ  संयोजक फूल कुमार, चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष सोनपाल वर्मा, मानिकपुर विधानसभा अध्यक्ष रावेंद्र कुमार, वरिष्ठ नेता शक्ति प्रताप सिंह, रामसेवक शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष मो. शफीक मुन्ना, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमचंद्र भारती, इकराम वर्मा,  सुशील श्रीवास्तव, कन्हैयालाल वर्मा, अखिलेश सोनी, भइयालाल निषाद आदि लोग जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल व मिठाई बांटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें