चित्रकूट। विकास कार्यों की बैठक से नदारत रहने पर बीडीओ ने दो सचिवों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं तकनीकी सहायकों व रोजगार सेवकों के कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
बैठक में बीडीओ विपिन कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सचिव प्रियंवदा पांडेय व संदीप सिंह की अनुपस्थित रहने पर एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए। बैठक में मनोज कुमार सिंह, सत्यबाबू, जानकीशरन, कमलेश कुमार सिंह, लोकेश सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)