फोटो- 12- बैलगाड़ी जुलूस निकालते कांग्रेसी।
महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी जुलूस निकाला।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में सोमवार को एलआईसी तिराहा से ट्रैफिक चौराहा होते हुए पटेल तिराहे तक गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से लगातार देश में महंगाई बढ़ रही है। जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने कहा कि रसोई गैस में जिस तरह से बेतहाशा वृद्धि की गई है उससे परिवार का बजट बिगड़ गया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, विजयमणि त्रिपाठी, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव हेमराज त्रिपाठी, भगवानदीन समदरिया, प्रशांत गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता, कमलदास बापू, रंगनाथ मिश्र, कालीचरण राजपूत, लतीफ खान, विनय कुमार श्रीवास, केके शुक्ला, जगजाहिर पटेल, कामता प्रसाद द्विवेदी, धीरू पटेल, करुणा शंकर शुक्ला, राजकुमार गर्ग, गया प्रसाद कुशवाहा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
इनसेट
जनसभा व पदयात्रा कर जताया विरोध
सरैंया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर प्रदेश महासचिव नरवेश सचान के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के विरोध में सरैयां ग्राम पंचायत में जनसभा करने के उपरांत पदयात्रा निकाल विरोध जताया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, भोला नामदेव, विनय कुमार पाल, जीतेंद्र सोनकर, राजनारायण, मानवेंद्र सिंह, अजय सुख, गुड़िया देवी, रमेश यादव, रायबरेली यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
दस्यु गौरी गैंग की तलाश में हुई कांबिंग
मानिकपुर। रैपुरा थानाध्यक्ष सुशीलचंद्र शर्मा ने टीम के साथ हनुमानगंज, सुजानगंज, कर्का, डभौरा के जंगल, मानिकपुर थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चुरेह केशरूआ, ऐलहा जगल, बहिलपुरवा थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने पुलिस व पीएसी टीम के साथ माडौ बंधा के जगलो में सघन तलाशी की है। (संवाद)