फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सांस्कृतिक विरासत बचाने की दी प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में संघ कार्यकर्ताओं के चल रहे प्रशिक्षण में तीसरे दिन प्रचारकों को बौद्धिक ज्ञान के साथ पथ संचलन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रचारकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत बचाने के लिए प्रेरणा दी गई। संदेश दिया कि हर जगह यह बात संघ के माध्यम से जानी चाहिए।
विज्ञापन

उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में चल रहे प्रशिक्षण में संघ के कई राज्यों के प्रचारकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बचाने की प्रेरणा दी। संघ भारतीय पालक अधिकारी भैया जी जोशी ने कहा कि आज विदेशों में हिंदुओं के ऊपर हमले हो रहे हैं। कुछ विदेशी ताकतें हिंदुओं के खिलाफ साजिश रचती रहती हैं। इससे सावधान रहना चाहिए। विदेशी संस्कृति को भारत में हावी नहीं होने दे। भारत की संस्कृति एक दूसरे को सम्मानित करने की हमेशा रही है। प्रशिक्षण में कहा गया कि किसानों से संपर्क कर गाय पालने की प्रेरणा दें। इससे कई समस्याओं का समाधान भी होगा। कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ेगा।
दूसरे सत्र में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्वांत रंजन की मौजूदगी में विभिन्न पर्वों व धार्मिक कार्यक्रम में पथ संचालन करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं ने उद्यमिता विद्यापीठ के अंदर पथ संचलन भी किया। इसके अलावा बौद्धिक ज्ञान दिया गया, जिसमें परिवारों के सदस्यों के बीच तालमेल बनाए रखने सहित भारतीय संस्कृति विरासत को बचाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में सह प्रचार प्रमुख अरूण जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें