फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे स्थल का घूम-घूम क र किया निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो- 9- बुंदेलख्डं एक्सप्रेस वे निर्माण स्थल पर शिलायांस के पूर्व काम को पूरा करने के निर्देश प्र? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। अपर मुख्य सचिव गृह व यूपीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीश अवस्थी ने रविवार को भरतकूप क्षेत्र के गाेंडा गांव से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण स्थल का निरीक्षण किया, जहां पर एक्सप्रेस-वे बनने की शुरूआत हो रही है। इसी स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 29 फरवरी को संभावित कार्यक्रम लगा है। इसकी तैयारी को लेकर उन्होंने एक एक बिंदू पर जानकारी ली। सुरक्षा से लेकर जनसभा से जुडे़ निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शिलान्यास स्थल पर बनाए जा रहे वाटर प्रूफ पंडाल का निरीक्षण किया। इसमें जन प्रतिनिधियों, आम जनता की बैठने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। सभा स्थल के पास स्थित एक पहाड़ पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बोर्ड लगाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रही तैयारियों के विषय में समीक्षा किया। जिसमें निर्देश दिए कि जल्द से जल्द व्यवस्था की जाए। कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभा स्थल पर लगभग आधा घंटे तक मौजूद रहे। इसके बाद विशेष विमान से देवांगना स्थित हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार, मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम शेषमणि पांडेय, एडीएम जीपी सिंह, सीडीओ डा. महेंद्र कुमार, एसडीएम एके पांडेय व अपर एसपी बलवंत चौधरी आदि मौजूद रहे।
-----------------
296.264 किमी है एक्सप्रेस वे का लंबाई
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे चित्रकूट से शुरु होकर बाया बांदा जालौन होकर इटावा तक जाना है। यूपीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इसकी कुल लंबाई 296.264 किमी है। इसकी अनुमानित लागत 14627.20 करोड़ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें