फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कोच से महिला यात्री का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। मानिकपुर जक्शन रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन में मुंबई शहर के कल्याण शहर के एक परिवार की महिला का पर्स चोरों ने गायब कर दिया। इसको लेकर परिवार के सदस्यों ने मानिकपुर जीआरपी को जानकारी दी।
विज्ञापन

मुंबई कल्याण शहर के राम प्रवेश अपनी पत्नी अनामिका व पुत्री गायत्री के साथ जनता एक्सप्रेस में पटना शादी के कार्यक्रम आए थे, जो से मुंबई के लिए वापस जनता एक्सप्रेस जा रहे थे। इसी बीच किसी ने उनकी पत्नी अनामिका का पर्स गायब कर दिया। इसमें दो हजार रुपये नगद, सहित पैन कार्ड, डेविड कार्ड आदि समान रख था। इस बात की सूचना टीटी को परिवार के सदस्यों ने दी। इस पर टीटी ने मानिकपुर थाने की जीआरपी पुलिस को जानकारी दी। इस पर मामले को क्षेत्र का होने और अगले स्टेशन पर केस दर्ज कराने की बात कही गई। इसके पूर्व एक दिन पहले मानिकपुर कस्बा निवासी महिला अनिला साहू के जेवरात रीवांचल एक्सप्रेस से पर्स से गायब कर दिए गए। इसको लेकर पुरूषोत्म अग्रहरि ने आरपीएफ थाने में सूचना तहरीर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें