फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर टीम ने देखीं व्यवस्थाएं

Tue, 11 Apr 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए जिला स्तरीय बनाई गई विश्वविद्यालय की नोडल टीम ने बरगढ़, मऊ क्षेत्र में स्थित महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारियों को
विज्ञापन

जिले के महाविद्यालय में इस समय बीए, एमए सहित अन्य वर्ग की परीक्षाएं दो पालियों सुबह आठ से 11 व दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चल रही हैं। मंगलवार को नोडल टीम ने बरगढ़ कस्बे में स्थित सूरजभान शिव बालक राम महाविद्यालय, मऊ कस्बा स्थित महामति प्राणनाथ महाविद्यालय व सीपी गौतम महाविद्यालय तेंदुआ खुर्द का निरीक्षण किया।
नोडल टीम के प्रमुख प्राचार्य डॉ. दुर्गेश शुक्ला ने केंद्र प्रभारियों से कहा कि बिजली व पानी की भी व्यवस्था ठीक रखी जाए। इस मौके पर जिला स्तरीय नोडल टीम में प्राचार्य डॉ संतोष कुमार चतुर्वेदी,व स्टैटिक मजिस्ट्रेट डॅा बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डा.एसकुरील व डॉ. धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें