फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक और ई-रिक्शा भिड़े, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव के पास बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत से बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक सवार व ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के खंभारिया निवासी वीरेंद्र पटेल उर्फ गोलू (20) पुत्र स्व. धर्मेंद्र भरतकूप कस्बे में सोमवार की सुबह घरेलू कार्य से आया था। बाइक से शाम को गांव खंभारिया जा रहा था। घुरेटनपुर गांव के मुकुंदपुर मोड़ पर महादेवन गांव की तरफ से आ रहे ईरिक्शा से भिड़त हो गई। इससे बाइक चालक वीरेंद्र व उसका साथी चुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
इसके अलावा ईरिक्शा चालक राजा समेत रिक्शा सवार कामता निवासीगढ़ खंभारिया गंभीर रूप से घायल हो गए। रिक्शे में चना भी लदा था। दुर्घटना के बाद चना सड़क पर बिखर गया। सूचना मिलते ही मौके पर भरतकूप थाना इंचार्ज सूबेदार बिंद ने पहुंचकर घायलों को शिवरामपुर सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। बाइक चालक वीरेंद्र की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत से परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें