मोबाइल को लेकर मासूम की जान लेने के आरोपी युवक को पुलिस ने गुरुवार की
सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रायफल भी
बरामद कर ली है।
गौरतलब है कि बुधवार को चमरौहा मजरा पयासीपुरवा में
अमर (5) पुत्र धर्मेंद्र चौबे की रायफल से हत्या कर दी गई थी। बताया गया
था कि अमर के पास एक मोबाइल देख उसके रिश्ते में चाचा लगने वाले श्रवण
कुमार पुत्र स्व. रामखेलावन ने मोबाइल अपना बताते हुए वापस मांगा था।
विवाद
बढ़ने पर श्रवण रायफल ले आया और दरवाजे में नाल रखकर फायर अमर को गोली मार
दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रभारी एसओ मधुसूदन दीक्षित और
एसआई चंद्रिका प्रसाद वर्मा ने श्रवण को गुरौला जीप स्टैंड के पास से
गिरफ्तार कर लिया।
एसओ ने बताया कि इसके पास से हत्या में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली गई है। बताया कि उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।