फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बुलेट की टक्कर से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी(चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थानाक्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास एक बुलेट ने मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर से सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

बांधी गांव निवासी मासूम शिवपूजन (6) पुत्र राममनोहर रैदास शुक्रवार सुबह कुछ बच्चों के साथ गांव से दो सौ मीटर दूर स्थित तालाब में नहाने गया था। वहां से लौटते समय करीब 11 बजे सभी बच्चे रामपुर मोड़ से होते हुए हाईवे पार कर रहे थे।
तभी मऊ की ओर से आ रहा एक बुलेट सवार अचानक बच्चा सामने आ जाने के कारण नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी मासूम से टकरा गई। इससे शिवपूजन के सिर में गंभीर चोट लग गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और चालक को बुलेट सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मां गीतादेवी ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष रैपुरा सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि हाईवे पार करते समय यह घटना र्हुई है।
विज्ञापन

देर शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बुलेट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया गया है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें