फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: किशोरी ने आरोपियों से 20 मिनट बात की थी

विज्ञापन
पीड़ित परिजनों व आरोपियों के परिजनों से पूछताछ करने पहुंचे एसपी अंकित मित्तल। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की खुदकुशी के मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर जान देने वाली किशोरी और आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली। कॉल डिटेल से पता चला कि किशोरी की आरोपी दोनों युवकों से अक्सर बातचीत होती थी।
विज्ञापन

घटना वाले दिन भी एक आरोपी की किशोरी से करीब 20 मिनट तक मोबाइल पर बात हुई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को अवकाश से लौटे पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूरी जानकारी ली।
पुलिस के मुताबिक, जांच में यह साफ हो गया है कि तीनों आरोपियों से कभी-कभार किशोरी की बात भी होती थी। कॉल डिटेल के मुताबिक, किशोरी की आरोपी किशन उपाध्याय से सबसे ज्यादा बात होती थी। आठ अक्तूबर को घटना वाले दिन सुबह ही किशोरी की किशन से 20 मिनट तक बातचीत हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद वह खेत की ओर गई थी। यह भी पता चला है कि जहां किशोरी को बुलाया गया था, वहां पर तीनों आरोपी क्रिकेट खेल रहे थे। जेल जाने से पहले तीनों आरोपियों ने कहा कि वह किशोरी को जानते हैं, लेकिन उस दिन कोई गलत काम नहीं किया।
मामले के जांच अधिकारी सीओ सिटी रजनीश यादव ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई है। आरोपियों के कहने से कुछ नहीं होता, जांच टीम सारे सुबूत एकत्र कर रही है।
इस मामले में आरोपित पूर्व प्रधान के पुत्र किशन उपाध्याय व उसके दोनों दोस्तों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आत्महत्या के लिए मजबूर करने व एससी/एसटी एक्ट के तहत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
तीनों की कोविड-19 की जांच कराकर आइसोलेशन कक्ष में रखा गया है। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल टीम के साथ पीड़िता व आरोपियों के गांव पहुंचे। वहां लगभग दो घंटे तक पूरी जानकारी लेने के बाद परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें