फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सांप के डसने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खरौंध गांव में खेल रहे मासूम को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं एक महिला को सांप के डसने की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खरौंध के तिवारी पुरवा निवासी सोनू ने बताया कि उसका बेटा सोम दत्त (10) सुबह करीब छह बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी पैर में सांप ने डस लिया। बेटे ने शोर मचाते हुए जानकारी दी तो पहले झाड़फूंक के लिए लेकर गए। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव निवासी रत्तू ने बताया कि उसकी पत्नी ललिता देवी (35) शनिवार की रात को घर में थी। तभी सांप ने डस लिया। परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें