चित्रकूट। तरौंहा में एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला गेंदिया देवी की मौत के बाद उनके छह बेटों में विवाद हो गया। बेटों ने मां की हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। अंतिम संस्कार को लेकर भी भाइयों में कहासुनी हुई। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। एक बेटे मन्नी लाल पर मां की जमीन धोखे से अपने नाम कराने का आरोप है। दूसरे बेटे मैयादीन ने मां की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जमीन विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा था। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।