फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मासूम की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोरहा के मजरा बिनौरा में शुक्रवार को खेलते समय एक मासूम बालक तालाब में गिर गया। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

बिनौरा निवासी मोहनलाल ने बताया कि पुत्र हर्ष (4) शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे कुछ बच्चों के साथ तालाब के किनारे खेल रहा था। पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। इससे बेटा डूब गया। कुछ देर तक ऊपर नहीं आया तो बच्चों ने शोर मचाया। ग्रामीण इकट्ठा हुए और सूचना दिया। मौके पर पहुंचे और तालाब में घुसकर खोजबीन किया। काफी देर बाद बेटे को ढूंढ पाए।
बाहर आने तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी मिलते ही मां निर्मला, बहन स्वाति सहित सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। परिजन तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें