फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल दो छात्रों की मौत

विज्ञापन
मृतक आलाेक की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मऊ। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के देउंधा के पास ट्रक की टक्कर से घायल चार बाइक सवारों में दो की मौत हो गई। अन्य दो की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मृतक आपस में पारिवारिक रिश्ते में भाई थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम को मऊ थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव निवासी आलोक कुमार पुत्र मुरली अपनी बाइक से अपने गांव के अनीत उर्फ कल्लू पुत्र शिवचरण, राकेश पुत्र भोला व सत्येंद्र पुत्र रामधनी के साथ बालापुर गांव निमंत्रण पर जा रहा था। हाईवे पर रैपुरा थाने के देउंधा गांव के पास सामने से आए ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चारों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। चारों को इलाज के लिए सीएचसी ढमऊ से प्रयागराज रेफर किया गया था। शुक्रवार की सुबह घायलों में आलोक व अनीत की मौत हो गई जबकि अन्य दो राकेश व सत्येंद्र की हालत खतरे से बाहर है। बाइक चालक आलोक ने हेलमेट पहना था।  दोनों मृतक पारिवारिक रिश्ते में भाई लगते थे। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक व घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी देखरेख में ही बडे़ वाहन अनियंत्रित गति से भाग रहे हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।

घर में सबसे छोटा था आलोक
मऊ। मृतकों में आलोक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह छह भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसके किसान पिता मुरली व मां दुगली देवी का रो रोकर बुरा हाल है। दूसरा मृतक अनीत बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। पांच भाई दो बहनों में तीसरे नंबर का था। इस घटना के बाद उसके परिजन व ग्रामीण शोक में हैं। मृतकों के परिजनों ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें