फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान घायल युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अर्की के मजरा कुटी का पुरवा में मारपीट के मामले में घायल युवती की सोमवार को इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
ग्राम पंचायत अर्की के मजरा कुटी के पुरवा निवासी बिंदा प्रसाद ने जमीन से कूड़ा करकट हटाने के लिए लल्लू से कहा था। जिस पर लल्लू सहित सुखलाल, बबली, राजकुमार , राकेश, धीरेंद्र ने एक राय होकर परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें मंजू उर्फ कोमल, रोशनी, पत्नी आशा, पुत्र विजयपाल घायल हो गए। मंजू तो गंभीर हालत में प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। बिंदा प्रसाद ने 29 दिसंबर को घटना की तहरीर सौंपी थी। थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तीन हमलावरों की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें