सरैंया (चित्रकूट)। गांव में पाइप लाइन से जलापूर्ति करने की जल जीवन योजना को लेकर रामनगर ब्लाक के इटवां में खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों ने इसे सही तरीके से क्रियान्वयन करने का संदेश दिया है।
शनिवार को इटवां गांव में प्रधान मनोज कुमार व सचिव अंबरीश त्रिपाठी के साथ ओम ग्रामोद्योग एवं विकास समिति प्रयागराज के पदाधिकारियों ने खुली बैठक का आयोजन किया। ग्रामीणों को पेयजल योजना के बारे में बताया गया। ग्रामीणों ने सहयोग करने का वादा किया है। दस प्रतिशत अंशदान रखरखाव करने की बात ग्रामीणों से कही गई है। इसी दौरान गांव में स्वच्छता समिति का गठन किया गया। इस मौके पर संस्था की पल्लवी, आकृति शुक्ला व इंद्रभूषण आदि मौजूद रहे। (संवाद)