फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा काल सेंटर से ली जाएगी स्वास्थ्य कार्यों की जानकारी

Tue, 18 Jul 2017 10:47 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
call center scam
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। विश्व स्वास्थ्य दिवस के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बताया गया कि लखनऊ में बने मेगा काल सेंटर से स्वास्थ्य कार्यों की जानकारी मोबाइल के माध्यम से ली जाएगी।  प्रशिक्षण के दौराना जगह- कम होने से बहुत सी आशा व आगंनबाड़ी कार्यकत्रियां बाहर बैठी रही।
विज्ञापन

  मंगलवार को सदर ब्लॉक परिसर में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बताया गया कि ग्राम स्वास्थ्य दिवस पोषण दिवस के पहले आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पहले से तैयारी कर लें। जिसमें गर्भवती महिलाओं, बच्चों के टीकाकरण,उनके वजन, कुपोषित बच्चों व बीमार बच्चों की लिस्ट बना लें।लखनऊ में खुले काल सेंटर से अधिकारी मोबाइल के माध्यम से सीधे जानकारी करते रहेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीमांत श्रीवास्तव,सूर्य प्रकाश, विकास कुशवाहा, अस्तुती वर्मा, सोनम श्रीवास्वत, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें