फोटो 23 सीकेटीपी 07 रसोइया को साड़ी वितरित करते विधायक व अन्य। संवाद
मऊ (चित्रकूट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रसोइया सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया।
बाद में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने रसोइयों को साड़ी बांटीं। साथ ही कैशलेस कार्ड की जानकारी दी।
विधायक द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने रसोइयों का मानदेय बढ़ाया है। एसबीआई से एमओयू के तहत दो लाख की सामाजिक सुरक्षा, परिवार को सालाना 5 लाख तक कैशलेस इलाज और यूनिफॉर्म भत्ता 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया है। एसडीएम राम ऋषि रमन ने अध्यक्षता करते हुए इसे सरकार की ऐतिहासिक पहल बताया।
बीईओ कृष्ण दत्त पांडेय ने सभी का स्वागत किया और बेसिक शिक्षा में रसोइयों की भूमिका बताई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी, अहिरी प्रधान प्रतिनिधि रामचरण, आलोक गर्ग, दिलीप शुक्ला, वीरेंद्र श्रीवास्तव, रतनदीप सिंह समेत रसोइया मौजूद रहीं। संचालन जिला प्रवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।