फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रजापति समाज लोडर नहीं, अब लीडर बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाज से एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि प्रजापति समाज अब लोडर नहीं लीडर बनेगा।
राजभर ने कहा, थाना-तहसील में कोई सताए तो सीधे बताओ। जहां तुम्हारा पसीना बहेगा, वहां मेरा खून बहेगा। उन्होंने योजनाएं गिनाईं लेकिन निशाना विपक्ष पर रखा। बोले-बेटी पढ़ेगी तो दो परिवार तरेंगे, बेटा पढ़ेगा तो एक। आरक्षण और शिक्षा ही समाज को राज दिलाएगी।
विज्ञापन

वे महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर बोल रहे थे। खोह स्थित पुलिस लाइंस के पास आयोजित सभा में अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 2022 को विधानसभा चुनाव में पार्टी को धोखा दिया है। अब भागीदारी पार्टी 2027 में धूल चटाने का काम करेगी। प्रदेश में सपा की चार बार सरकार रही लेकिन कुम्हार समाज को शिल्पकार में शामिल नहीं किया। अब यह कार्य भागीदारी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर करेगी।
कहा कि समाज की समस्याओं एवं अधिकारों के लिए भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद भी निरंतर संघर्षरत हैं। कहा कि समाज के लोग अपने अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करें। यदि किसी गरीब व्यक्ति के साथ उत्पीड़न होता है तो इसकी जानकारी अपने जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड से सपा को साफ करना है। सभी कार्यकर्ता झंडा लेकर पार्टी को और मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति ने कहा कि सपा को बुंदेलखंड में ही जमीन में दबाने का काम करेंगे। बुंदेलखंड में 22 फीसदी समाज के लोग हैं। इस बार मजबूती के साथ बुंदेलखंड में तैयारी करेंगे। इस मौके पर कीर्ति प्रकाश द्विवेदी, ज्ञान सिंह, अच्छे लाल प्रजापति, पुष्पेंद्र प्रजापति, शंकर मणि, राजमोहन, जगतपाल, सुनील, संजय सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें