फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों का बढ़ा कारवां

Sat, 13 Jun 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड किसान विकास समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान और अन्य ग्रामीणों हनुमान प्रसाद और कामता प्रसाद का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को इनके साथ समिति के महामंत्री बीएल पटेल, अशोक कुमार, छविकांत भी बैठ गए। इस तरह आमरण अनशनकारियों की संख्या छह तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


समिति के मंत्री वीपी पटेल ने बताया कि अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा ठोस आश्वासन न दिए जाने से लोगों में रोष बढ़ रहा है। गौरतलब है कि रुखमा खुर्द और आसपास के गांवों में पेयजल संकट को लेकर बुंदेलखंड किसान विकास समिति ने यह आंदोलन शुरू किया है। पटेल तिराहे पर शनिवार को अनिल से मिलने वालों का तांता लगा रहा।

प्रशासन के रवैये को लेकर ग्रामीणो में रोष बढ़ता जा रहा है। इनका कहना है कि तीन दिन हो गए अभी तक किसी अधिकारी ने न तो ठोस आश्वासन दिया और न अनशनकारियों का मेडिकल चेकअप कराया गया। उधर, अनिल प्रधान ने कहा कि मांगें न माने जाने की स्थिति में रविवार को जुलूस निकाला जाएगा। शनिवार को अनशनकारियो की हौसलाफजाई करने पहुंचने वालों में मड़ैयन प्रधान नरेंद्र यादव, जब्बर अली, हसमत खां,
विज्ञापन


रामनरेश द्विवेदी, बुद्दा त्रिपाठी, रोहणी प्रसाद, रामकृपाल, अनुराग आदि शामिल रहे।  उधर, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के मंडल उपाध्यक्ष अतुल तिवारी ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। अतुल ने बताया है कि पेयजल संकट को लेकर अनिल प्रधान अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने मंडलायुक्त से इस मामले पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें