ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। बलवीर (25) पुत्र
कल्लू निवासी शिवरामपुर चौकी के रमपुरवा का रहने वाला था। वह इलाहाबाद में
एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक था। 11 जून को अपनी साली की शादी में अतर्रा
आया था।
शुक्रवार की दोपहर वह ससुराल अतर्रा से पत्नी बसंती और
बच्चों को लेकर घर शिवरामपुर आया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके दोस्तों ने
बताया कि उसे शाम को इलाहाबाद जाना था।
किसी ट्रेन से जाते समय वह
गिर गया और कट गया। जीआरपी ने जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को
सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराया।
उधर, कटैया डांडी के पास
शुक्रवार की रात किसी ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। साथ के लोगों
ने बताया कि हम लोग मिश्रीलाल (25) पुत्र संतराम निवासी खेतापुर टांडा जिला
अंबेडकरनगर के साथ मजदूरी करने बंगलूरू जा रहे थे। मिश्रीलाल गेट पर बैठा
था। झपकी आने से नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।