फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अवधपुरम् कॉलोनी में नाली अधूरी, जलभराव

विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 06 अवध पुरम कॉलोनी में चोक नाली, सड़क पर जलभराव। संवाद
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 06 अवधपुरम् कॉलोनी में चोक नाली, सड़क पर जलभराव। संवाद
विज्ञापन

अवधपुरम् कॉलोनी में करीब 60 घरों के लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
खोही (चित्रकूट)। किला बाग क्षेत्र की अवधपुरम् कॉलोनी के लोग इन दिनों जलभराव और गंदगी से जूझ रहे हैं। यहां पर जलनिकास के लिए बनी नालियां आधी-अधूरी हैं। एक अधूरी नाली के कारण समस्या बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था की मांग की है।
अवधपुरम् कॉलोनी में करीब 60 घर हैं और इतने ही निर्माणाधीन हैं। यहां पर नौकरीपेशा वाले लोग अधिक रहते हैं। कुछ दिनों पहले बिजली की समस्या बनी थी, जिसपर दो ट्रांसफार्मर लगाकर दूर किया गया। अब जल निकासी की चुनौती बनी हुई है। कॉलोनी का सारा पानी मुख्य नाली तक पहुंचने से दस फीट पहले ही रुक जाता है। जिससे सड़क पर पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

आरोप है कि ठेकेदार नाली का काम अधूरा छोड़ कर गायब हो गया है। जलभराव से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जलभराव के पास बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे कई बार पानी में करंट फैल चुका है। एक बार बिजली विभाग को आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

कॉलोनी के निवासी शशिकांत पांडेय, महेश कुमार, कृष्णा कुमार, नीतू सिंह और दिवाकर सिंह ने मांग की है कि अधूरी नाली का निर्माण पूरा किया जाए। इसे मुख्य जल निकासी लाइन से जोड़ा जाए। तभी जलभराव और गंदगी की समस्या का समाधान हो सकता है।

वर्जन
नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए नाली का निर्माण पूरा करा कर जलभराव की समस्या को दूर कराया जाएगा।
-लालजी यादव, ईओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें