फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलहनी फसलों के उत्पादन से बढ़ेगी आमदनी

Wed, 22 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड रामनगर में बुधवार को जायद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को दलहन की खेती के तौर-तरीके बताए गए। उन्हें पारदर्शी किसान सेवा समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि अनुदान के लिए बैंकों में खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


जायद गोष्ठी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के सलाहकार रामहंस सिंह ने बताया कि दलहनी फसलों के उत्पादन से आमदनी बढ़ेगी। कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अब खातों में पहुंचेगा।

 उन्होंने किसानों से बैंक में खाता खुलवाने और पंजीकरण कराने को कहा। डा. एसके पांडेय ने पशु पालन विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कृषि रक्षा पर्यवेक्षक रमेश कुशवाहा ने फसलों व सब्जियों को कीटों से बचाने के उपाय बताए। गोष्ठी में राजकीय बीज गोदाम प्रभारी मेवाराम, टीए बद्री प्रसाद समेत कई गांवों के किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें