चित्रकूट। थाना रैपुरा के ग्राम पहाड़ी के मजरा मुस्लिम पुरवा की रोजनबानों पत्नी जबरील अली ने बताया गांव के एक व्यक्ति के साथ घुसे अज्ञात साधूवेशधारी ने उसके घर से नगदी व जेवरात चोरी कर लिए हैं। इसकी जानकारी होने पर उलाहना देने पहुंची तो उसे धमकी देकर भगाया गया। इसके बाद आरोपियों ने घर आकर उसे बेरहमी से पिटाई की है।
सोमवार को पीड़िता ने बताया कि पति दिल्ली में मजदूरी करता है। पीड़िता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि साधूवेश में अज्ञात व्यक्ति को गांव ले आया है। जिसे अपने घर में रखे हैं। वही अज्ञात व्यक्ति घर में घुस कर बक्से में रखा 30 हजार रुपया चोरी कर ले गया है। वह उस समय दूसरे के घर में थी। जब पीड़िता ने चोरी किए जाने की बात कही तो गांव के दो लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर लात-घूसों से पिटाई की और हत्या कराने की धमकी दी है। रविवार को तीन लोग तमंचा, लाठी-डंडा लेकर घर के अंदर घुस आए और अभद्रता करने का असफल प्रयास किया। शोरगुल मचाने पर पड़ोेसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। मांग किया कि प्राथमिकी दर्ज कराकर हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।