फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में ट्रैक्टर की ट्राली में रखी फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना पहाड़ी क्षेत्र में दो अलग-अलग आग की घटनाएं हुई। एक स्थान पर ट्रैक्टर ट्राली में बिजली का तार गिरने से फसल जल गई। दूसरी घटना में एक किसान के खलिहान मेें अज्ञात कारण के चलते आग लग जाने तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

कंधवरिया गांव में किसान टूनी कुम्हार पुत्र रमवा खेतों से गेहूं की फसल काटने के बाद टैक्टर ट्राली में डालकर खलिहान ले आए थे। हाईटेंशन तार ट्रैक्टर ट्राली पर गिर गई। इससे ट्रॉली में रखी फसल जल गई। किसानों ने किसी तरह आग बुझाई। इसी थानाक्षेत्र के कादरगंज गांव में किसान अशोक कुमार यादव पुत्र माता प्रसाद के खलिहान में लगी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा अपनी टीम व फायर बिग्रेड की टीम के साथ गांव पहुंचे और आग बुझाने में मदद की लेकिन फसल पूरी तरह राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें