फोटो नंबर- 2- पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन चाय पिलाकर हौसला बढ़ाने वाली किशोरी का पुलिस अधिकारियों न
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मानिकपुर। शहर में लॉकडाउन के दौरान दिन रात डयूटी कर रहे पुलिस अधिकारियों का अलग-अलग तरीके से लोग हौसला बढ़ा रहे हैं। मुख्यालय के बस स्टैंड पर एक परिवार की किशोरी पुलिस अधिकारियों को प्रतिदिन चाय पिलाकर हौसला बढ़ा रही है। उधर, मानिकपुर कस्बे में स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। यह भी कहा कि लॉकडाउन का पालन करने में वह सब पुलिस का सहयोग करेंगे।
मुख्यालय के बस स्टैंड निवासी यशिका द्विवेदी पुलिस अधिकारियों को घर से चाय बनाकर पिलाने जाती है। उसके इस प्रयास की पुलिस अधिकारियों ने सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने उसके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया मेें वायरल किया है। वहीं मानिकपुर में भाजपा नेता घनश्यामदास गुप्ता व विशाल गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया। पूरे कस्बे से गुजरे पुलिस अधिकारियों का लोगों ने फूलों की बारिश कर और माला पहनाकर हौसला बढ़ाया। महेंद्र, सुमित, पुरुषोत्तम दास, शोभित, विनीत व सच्चिदानंद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक इं. रवि द्विवेदी, रोहित द्विवेदी, राजकिशोर त्रिपाठी व प्रमोद कुमार आदि ने पुलिस अधिकारियों के साथ ही अस्पताल के स्टाफ व सफाई कर्मियों का भी माला पहनाकर हौसला बढ़ाया है।