फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी स्कैन न करने पर प्रभारी को पीटकर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने पहुंचे कुछ प्रभावशाली लोगों का सेंटर प्रभारी से विवाद हो गया। आरोप है कि प्रभावशाली लोगों ने प्रभारी के साथ मारपीट की और घसीटते हुए सीएमएस कार्यालय तक ले गए। सीएमएस के न मिलने पर इमरजेंसी कक्ष के पास छोड़कर चले गए। इस घटना से पूरे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। सीटी स्कैन प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी शहर के एक बड़े भाजपा नेता का पुत्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल के सीटी स्कैन प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि सोमवार की सुबह वह ड्यूटी पर थे। लैब में उनके साथ स्टाफ नर्स कुसुमा और कमलेश कुमार के अलावा दो मरीज भी मौजूद थे। लगभग दस बजे सुधीर पटेल पुत्र आरके सिंह तीन अज्ञात लोगों के साथ आए। आते ही कहा कि उनका सीटी स्कैन करा दीजिए। उनके पास कोई पर्चा या कागजात न होने पर उनसे कहा गया कि ओपीडी से पर्चा और सीटी स्कैन वाला फार्म भरकर दे दीजिए। आरोप लगाया कि इतना कहते ही आरोपी ने उसे पीटा और फिर घसीटते हुए सीएमएस कार्यालय और इमरजेंसी कक्ष तक ले गए। इसके बाद सभी चले गए।
कुछ देर बाद कार्यालय पहुंचे सीएमएस को मामले की जानकारी हुई। इसी बीच जानकारी पर शहर कोतवाल भास्कर मिश्रा भी अस्पताल पहुंच गए। उन्हें सीटी स्कैन लैब बंद मिला। बाद में अन्य स्टाफ से पूरी जानकारी ली। सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। नियमानुसार कार्रवाई होगी। कोतवाल ने बताया कि उनके पास अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, सुधीर पटेल ने मामले को गलत बताया है। कहा कि उन्होंने न कोई मारपीट की और न ही कोई बहस हुई है। उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन

वार्ड के सीसीटीवी कैमरे खराब
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेंटर उप्र सरकार के तत्वावधान में एचएलएल की ओर से संचालित किया जाता है। इस घटना के दौरान की सभी घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाईं क्योंकि इस मार्ग पर जितने भी कैमरे लगे हैं वह सब खराब हैं। इस संबंध में सीएमएस डॉ. शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही इन कैमरों को बनवाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें