फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में बढे़ तो इंटर में घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 176 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं। हालांकि, हाईस्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, जबकि इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों की संख्या में कम हुई है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 118 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगी। वहीं, परीक्षा केंद्रों और परीक्षार्थियों से संबंधित बोर्ड से 29 अक्तूबर तक सूची आने की संभावना जताई जा रही है। पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों के बीच विभाग अंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया में जुटा है।
इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 14417 विद्यार्थी शामिल होंगे, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 13551 रही थी। इस तरह हाईस्कूल में पिछले साल के मुकाबले 866 परीक्षार्थी बढ़े हैं। वहीं इंटरमीडिएट में विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। पिछले वर्ष इंटरमीडिएट में 11224 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि इस बार यह संख्या घटकर 10534 हो गई है। यानी इंटरमीडिएट में 690 परीक्षार्थी कम हुए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। परीक्षा पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर तक सूची प्रकाशित हो सकती है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें