फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गाजे-बाजे संग देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

Thu, 22 Oct 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 21 सीकेटीपी 22 राजापुर क्षेत्र में देवी प्रतिमा विसर्जित करते भक्त। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर/मऊ। गाजे-बाजे और डीजे की धुन के बीच बुधवार को जिले में मां दुर्गा की विसर्जन यात्राएं निकलीं।
विज्ञापन

नौ दिन तक पंडालों में विराजमान मां को भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी। शहर से गांव तक 1100 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित की गईं।
शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन वनकट तालाब, दुर्गा तालाब और पुरवा तरौंहा तालाब में किया गया। इस दौरान डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने सभी घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। राजापुर व मऊ क्षेत्र में बुधवार को 135 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
पूरे क्षेत्र में चर्चा यमुना पुल के पास स्थापित मां काली की विशाल प्रतिमा की रही। आचार्य सिद्धांत महाराज ने पूजन कराया और फिर मां को यमुना में विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान एसडीएम पूजा गुप्ता, तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी, थाना प्रभारी नरेश कुमार प्रजापति, समाजसेवी शिवपूजन गुप्ता, सभासद शंकर दयाल, ओम प्रकाश, उदल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरधुआ में 107 प्रतिमाएं नम आंखों से विसर्जित की गईं। मऊ में बाल गोपाल नवदुर्गा पूजा समिति की देवी प्रतिमा विसर्जित की गई। इससे पहले विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मां की आरती उतारी। खोही तालाब में आसपास के पंडालों की मूर्तियां विसर्जित की गईं। पहाड़ी बुजुर्ग तालाब में विसर्जन के दौरान भक्तों ने सुरक्षा पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

राजेश सिंह, सोहन लाल ने कहा कि तालाब गहरा है और बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई। इसके अलावा बरगढ़, शिवरामपुर, भौंरी समेत अन्य स्थानों पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

फोटो 21 सीकेटीपी 22 राजापुर क्षेत्र में देवी प्रतिमा विसर्जित करते भक्त। संवाद- फोटो : सांकेतिक

Next
AU ऐप में पढ़ें