राजापुर। कस्बे के थाना रोड में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण को ढहाया गया। जिसमें नगर पंचायत की एक पुराने भवन को भी पूरी तरह से गिरा दिया गया।
एसडीएम प्रमोद झॉ व सीआ शीतला प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में राजपुर कस्बे के थाना रोड, बाईपास तिराहे से देवी तिराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। जिसमेें दुकानदारों के चबूतरे, टीन टप्पर व गुमटी हटाई गई। एसडीएम प्रमोद झॉ ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण होना है। जिससे सडक़ किराने स्थित अवैध निर्माण को हटा लेने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह कार्रवाई की गई। कई ने स्वयं अपनी अपनी गुमटी व टीन टप्पर हटा लिए। जिसने नहीं हटाया उन्हें एक दिन क अंदर हटाने के निर्देश दिए गए।