फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाउंड्रीवाल तोड़ी, फुटपाथ की दुकानें होंगी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 7
विज्ञापन

बाउंड्रीवाल तोड़ी, फुटपाथ की दुकानें होंगी शिफ्ट
कोठी तालाब के पास बनाया जाएगा वाहन पार्किंग स्टैंड
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर के ट्रैफिक चौराहे से लेकर कोठी तालाब के पास वाहन पार्किंग स्टैंड बनाने की पहल प्रशासन ने की है। इसके लिए कोतवाली के पास की दीवार तोड़ी गई है। इस स्थल पर फुटपाथ के दुकानदारों को भी स्थापित किया जाएगा। ओवरब्रिज के नीचे का यह मार्ग चौड़ा और सुव्यवस्थित होगा।
शहर में वाहनों के खड़ा होने के लिए कोई पार्किंग स्थल न होने के कारण वाहन चालक सड़क पर ही गाड़ी खड़ा कर देते हैं। इससे आए दिन जाम लग जाता है। सड़क दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। प्रतिदिन फुटपाथ पर इसी मार्ग पर दुकानें भी लगती हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर पालिका के साथ मिलकर तय किया कि शहर के कोठी तालाब के पास खाली पड़े स्थल में वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। जिस स्थान से दीवार तोड़कर गेट बनाया जा रहा है, उसी मैदान तक जाने के लिए रास्ता भी बनाया गया है। उस स्थान के अगल-बगल के फुटपाथ के दुकानदारों को स्थान आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजबहादुर ने मौके का निरीक्षण कर मैदान तक पहुंचने के लिए कोतवाली के पास बनी बाउड्रवाल को एक स्थान पर गिरवा दिया। बताया कि यहां पर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। इससे इस मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या का समाधान होगा। कोतवाली या बैंक समेत अन्य स्थान पर आने वाले चार पहिया वाहन इस मार्ग पर फंसते हैं। इससे जाम लगता है। किसी इमर्जेंसी में यह खतरनाक होता है। छोटे वाहन भी इस मार्ग पर मुश्किल से निकल पाते हैं। इसे देखते हुए नगर पालिका के सहयोग से चौड़ीकरण के बाद पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें