फोटो-2- शहर के शंकर बाजार गंगा जी रोड़ पर डंप की गई बालू
- फोटो : CHITRAKUTT
बरसात के पहले अवैध रूप से बालू डंप करने की जिले में होड़ लगी है। जिसमें निजी भूमि से लेकर सरकारी जमीन व फुटपाथ में बालू डंप की जा रही है। बरसात के समय बालू के दाम अधिक हो जाएंगे इसको लेकर बालू डंप की जा रही है। सड़कों किनारे बालू डाल देने से सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही है।
कुछ ही दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी। इस समय बालू खदानों में खनन का कार्य बंद हो जाता है। इससे बाजार में बालू की किल्लत बनी हुई है। बरसात के समय नदियों की बालू की खदाने बंद हो जाती है। इससे बाजार में बालू की किल्लत शुरू हो जाती है।
इसी का फायदा उठाने के लिए इस समय अवैध रूप से बालू के डंप करने का कार्य शुरू हो गया। ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर, सड़कों व गलियों के फुटपाथ में किया जा रहा है। सरकारी जमीन का अधिक उपयोग बालू के डंप करने में किया जाता है ताकि कोई अधिकारी जब जांच करने पहुंचे तो किसी के ऊपर कार्रवाई न कर सके।
इसी कारण इस समय कई स्थानों पर बालू डंप पड़ी हुई है, इसमें पहाड़ी, मऊ, मानिकपुर सहित शहर में कई स्थानों पर बालू डंप पड़ी देखी जा रही है।